Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में अग्रवाल समाज का विरोध, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

देवली में अग्रवाल समाज का विरोध, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

जानलेवा हमले के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बूंदी के अग्रवाल समाज संरक्षक सुरेश अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अग्रवाल समाज में गहरा रोष है।

शुक्रवार को अग्रवाल पंचायत देवली की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि समाज के संरक्षक पर हमले की घटना को 3-4 दिन बीत जाने के बावजूद सभी अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से समाज में नाराज़गी है। अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वाले इन अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। पंचायत ने निवेदन किया कि प्रशासन ऐसे कदम उठाए जिससे अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास की भावना कायम हो सके।

ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों की पुनरावृति न हो। इस दौरान स्थानीय अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष त्रिलोकचंद मंगल, प्रमोद मंगल, गिरीश गर्ग, पुनीत जिंदल, सुनील समेत मौजूद थे।

हेडमास्टर बन गया हैवान, बच्चे को बेहोश होने के बाद भी लातों से पीटा, जानिए क्यों

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d