Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessव्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित हुई

व्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित हुई


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापार महासंघ देवली ने अपनी नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी है, जिसमें कई व्यापारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त दी है।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में चंद्रभान गोयल, नवल मंगल (मेट्रोकेम), राजेन्द्र जिन्दल, सुरेश जैन, नेमीचन्द सुराणा, विनोद खुटेटा और संजय पापड़ीवाल को नियुक्त किया गया है। सुनील सिंहल को संयोजक बनाया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष के रूप में सुरेन्द्र डिडवानिया, प्रमोद मंगल, भगवान खत्री, रामवतार मित्तल और कृष्ण कुमार गोयल को नियुक्त किया गया है। जबकि रुपम जिन्दल, राजीव भारद्वाज और मुकेश गोयल को महामंत्री बनाया गया है। प्रशान्त उपाध्याय, अमृत सिंहल, अमित बडजात्या और मनोज जैन को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

विनोद साहू, राकेश दिया, सतीश बिलोची और कुन्दन राजावत मंत्री होंगे। मुकेश मित्तल कृष्ण (कन्फेक्शनरी) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आकाश कंछल और विकास जैन प्रवक्ता होंगे। अमित गौतम और चैतन वैष्णव मीडिया प्रभारी होंगे। इनके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य में नेमीचंद जैन, बेनी प्रसाद टाक, सौरभ जिंदल, पदम जैन, विनोद जैन (मोतीपुरा) चंद्रशेखर सोनी शामिल हैं। वही 81 सदस्य भी कार्यकारिणी में बनाए गए हैं।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d