Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभगवान धन्वंतरि की जयंती पर हुई विशेष पूजा-अर्चना

भगवान धन्वंतरि की जयंती पर हुई विशेष पूजा-अर्चना


Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती पर रविवार सुबह शहर की विवेकानंद कॉलोनी स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।

इस मौके पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ और आयुर्वेद चिकित्साकर्मियों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की और लोक कल्याण एवं आमजन के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यहां पं अशोक शर्मा व पवन गौत्तम ने पूजा करवाई। इस दौरान भगवान धन्वंतरि को धूप-दीप और भोग भी लगाया गया।

Oplus_16908288

भगवान धन्वंतरि की जयंती को लेकर चिकित्सालय परिसर में  भीड़ रही। दर्जनों लोगों की मौजूदगी में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई। डॉ. जांगिड़ ने लोगों को धन्वंतरि जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर निरोगी काया पाई जा सकती है और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

इस दौरान जन सेवा समिति अध्यक्ष नवल मंगल समेत डॉ. ललिता, डॉ. हजारीलाल, वरिष्ठ कम्पाउण्डर हीरालाल बैरवा, मनोज कुमार, रामनिवास सेन, दयाराम, साधना, संतोष मीणा, जितेन्द्र सिंह, पल्लवी सिंह, ज्योत्सना सिंह (योग प्रशिक्षक) एवं नवल मंगल, शिवजीराम प्रतिहार, राजेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र जिन्दल, घीसालाल टेलर, समेत कई मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d