Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर बांध से डिस्चार्ज पानी बढ़ाया, त्रिवेणी भी ऊपर चढ़ी

बीसलपुर बांध से डिस्चार्ज पानी बढ़ाया, त्रिवेणी भी ऊपर चढ़ी


​Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​दीपावली के बाद भी जारी बेमौसम बारिश और बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की लगातार आवक के चलते परियोजना को गुरुवार को बांध का एक और गेट खोलना पड़ा।

वहीं छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा को भी बढ़ा दिया गया है। परियोजना के अभियंताओं के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे से बांध के रेडियल गेट नंबर 10 और 11 को दो-दो मीटर तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। प्रति गेट से 12020 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है, इस तरह बांध से टोटल डिस्चार्ज बढ़कर 24 हजार 40 क्यूसेक हो गया है। बीसलपुर बांध के प्रमुख आवक स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र पर भी नदी का बहाव 3.80 मीटर पर बना हुआ है।

लिहाजा, अगले कुछ दिनों तक बांध के पूर्ण जल भराव के स्तर को यथावत रखने के लिए परियोजना को बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी करनी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि गत 21 अक्टूबर को पानी की आवक थमने एवं मानसून सत्र खत्म होने के साथ ही परियोजना ने बांध के सभी गेट बंद कर दिए थे, लेकिन फिर से पानी की आवक के चलते अधिशेष पानी की निकासी की जा रही है। वहीं यह पानी भी मानसून सत्र जितना निष्कासित किया जा रहा है।

जिसके चलते बनास नदी के (निचले इलाकों) डाउनस्ट्रीम में पानी बहने लगा है। राजमहल रपटे पर भी पानी दौड़ रहा है।

हीरालाल नागर के गुस्से के आगेे कांप गया JEN, अब नहीं बचोगे तुम, जानिए क्यों आया मंत्री को गुस्सा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d