Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशिविर में सड़क व पानी की समस्या प्रमुख आई, लोगों के कई...

शिविर में सड़क व पानी की समस्या प्रमुख आई, लोगों के कई काम हुए


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पनवाड़ में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

पंचायत प्रशासन सत्यनारायण माली ने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें सड़क और पानी का मुद्दा सबसे अधिक छाया रहा। शिविर में प्रधान बनवारी लाल और एसडीओ रूबी अंसार ने ग्रामीणों को 21 पट्टे वितरित किए। पशुपालन विभाग की ओर से 178 पशुओं की जांच व चिकित्सा की गई।

कृषि विभाग की ओर से 280 मिनी किट वितरित किए गए। जबकि चिकित्सा विभाग की ओर से 310 व्यक्तियों का उपचार किया गया। वन विभाग की ओर से 500 पौधों का रोपण किया गया और राजस्व विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री के 49 आवेदनों का निस्तारण किया। प्रधान ने पानी और सड़क की समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पनवाड़ गांव से पनवाड़ मोड़ सड़क का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और हर घर नल योजना के तहत प्रत्येक घर में पानी पहुंचाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d