Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकल्पवृक्ष की लगाई परिक्रमा, दीपदान किया

कल्पवृक्ष की लगाई परिक्रमा, दीपदान किया


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पवित्र कार्तिक मास में दूनी कस्बे में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने कल्प वृक्ष की परिक्रमा कर तालाब में दीपदान कर पुण्य अर्जित किया।

तालाब के किनारे दीपों के प्रकाश से वातावरण आलोकित हो उठा। इस दौरान महिलाओं ने भगवान विष्णु और तुलसी माता की आराधना करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थनाएं की। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीत गाते हुए परिक्रमा की और कार्तिक स्नान एवं दीपदान कर परिवार में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। दरअसल कार्तिक पूर्णिमा तक महिलाएं नियमित कार्तिक स्नान करती है।

एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान महिलाएं सुबह 4 बजे उठकर मंदिरों में पूजा अर्चना करती है। वहीं महिलाएं प्रतिदिन कथा सुनती है।

राजा रणछोड़ नाथ के गूंजे जयकारे

श्री राजा रणछोड़नाथ मंदिर दूनी का 267वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाया गया। यह ऐतिहासिक मंदिर कार्तिक शुक्ल एकादशी विक्रम संवत 1807 में स्थापित हुआ था।

स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, झांकियों और भजन कीर्तन के साथ उत्सव का माहौल बना दिया। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

सांसद के प्रयास : किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 3 लाख रुपए स्वीकृत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d