Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमुख्य कैंप से वंचित रहे लोगों को अब 'फॉलोअप' शिविर में मिलेगा...

मुख्य कैंप से वंचित रहे लोगों को अब ‘फॉलोअप’ शिविर में मिलेगा लाभ


Deoli News 1 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की ओर से गत 17 सितंबर से एक माह तक आयोजित किए गए शहरी सेवा शिविर के आयोजन के बाद, अब छूटे हुए लोगों को लाभ देने के लिए फॉलो-अप शिविर आयोजित किया जाएगा।

सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे इस फॉलोअप कैम्प में पिछले मुख्य शिविर में छूट गए और योजनाओं के लाभों से वंचित रहे आमजन को एक और अवसर मिल सकेगा। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि आगामी 3 से 8 नवंबर तक शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर का आयोजन नगर पालिका परिसर देवली में होगा। इस शिविर में देवली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक से 35 तक के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत दी गई छूटों का लाभ इस फॉलोअप अवधि में भी प्रभावी रहेगा।

आदेश पीछे के और आगे खड़ी हो रही है लोक परिवहन बसे…

अधिशासी अधिकारी मीणा ने आमजन से इस फॉलोअप शिविर में आकर राज्य सरकार द्वारा दी गई विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की बात कही है, ताकि कोई भी व्यक्ति सुविधा से वंचित न रहे।

भामाशाह ने भोजनशाला के बाहर लगवाई जाली और गेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d