“मवेशियों से होगा बचाव”
Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर निवासी एवं भामाशाह इंजीनियर नवल मंगल ने अपने प्रयासों से बोयड़ा गणेश मंदिर परिसर स्थित भोजनशाला को श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुरक्षित बना दिया है।
ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी के अनुसार उन्होंने अपने नए सहयोग के तहत भोजशाला में जाली और प्रवेश के लिए गेट लगवाए हैं, जिससे अब श्रद्धालुओं को आवारा पशुओं के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी। यह नई व्यवस्था से अब भोजनशाला में भोजन बनाने और भोजन के दौरान आवारा पशुओं व मवेशियों के प्रवेश से होने वाले व्यवधान और गंदगी से श्रद्धालुओं को निजात मिलेगी। मंदिर ट्रस्ट ने इस पहल के लिए भामाशाह मंगल का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि भामाशाह का मंगल का मंदिर परिसर के विभिन्न विकास कार्यों में पूर्व में भी सहयोग मिलता रहा है। उनके सहयोग से यहां परिसर में प्रमुख रूप से मंगल वाटिका, दोनों भोजन हॉल की फेंसिंग, वॉटर चिलर प्लांट, नकद राशि एवं अन्य कई कार्य हुए है।


