Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमौजूदा सीजन में पहली बार दिखी कोहरे की झलक

मौजूदा सीजन में पहली बार दिखी कोहरे की झलक


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मौजूदा सर्दी के सीजन के तहत शनिवार सुबह पहली बार कोहरे ने अपनी झलक दिखाई है। इस दौरान सुबह चारों ओर हल्के कोहरे की सफेद चादर बिछी नज़र आई।

जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि यह कोहरा कड़ाके की सर्दी की तरह घना नहीं था, फिर भी चारों तरफ कोहरे ने अपनी दस्तक दिखा दी, जिससे लोगों को ठंडक महसूस हुई। सुबह के समय कारों व छतों पर ओस की बूंदें भी दिखाई दीं। इस सफेद चादर ने शहर में अपनी उपस्थिति दिखा दी है, जो इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ेगा। बनास नदी व जलभराव के किनारे भी कोहरा ज्यादा।देखा गया। हालांकि यह कोहरा सुबह।8 बजे बाद छट गया और 9 बजे बाद धूप की चिलकी सामने आ गई। लेकिन सुबह व शाम लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। उधर, शनिवार सुबह बीसलपुर बांध के गेट संख्या 11 को एक मीटर तक खोलकर 6010 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी की जा रही है। जबकि त्रिवेणी पर 3.20 मीटर का बहाव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d