Desk News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उनियारा में विशाल आई केयर ट्रस्ट एवं जिला अंधता निवारण समिति टोंक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य नेत्र सर्जन डॉ. विशाल स्नेही विशाल आई केयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर में कुल 186 मरीजों की नेत्र जाँच की गई, जिनमें चयनित कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। सभी मरीजों को दवाइयाँ, भोजन, रहने तथा चश्मे की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों एवं उनके परिजनों ने चिकित्सा टीम तथा सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। शिविर के आयोजन में डॉ. विशाल स्नेही तथा उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

हाॅस्टल संचालक ने एक माह तक नोंचा मासूम बच्ची को, वारदात सुनकर दहल जाएगा दिल


