Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के चांदसिंहपुरा गांव में बुधवार को दिन दिहाड़े दो युवक चोरी की नियत से मकान में घुस गए। लेकिन एक 14 वर्षीय किशोर के जागने पर चोरी की वारदात करने में नाकाम रहे।
लेकिन जाते वक्त चोर किशोर के हाथ-पैर बांधकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था। जानकारी के अनुसार महेंद्र खाती का यह पुत्र अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। जबकि उसकी मां और दादी पास के बाड़े में काम कर रही थी। तभी दो युवक मकान में घुस गए और अलमारी को तोड़ने लगे। जिसकी आवाज सुनकर किशोर नीचे आया, जिसे देखकर उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया।
थोड़ी देर बाद जब मां और दादी कमरे में आई तो बच्चे को बंधा हुआ देखकर होश उड़ गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। किशोर ने बताया कि दोनों युवकों में से एक युवक अक्सर सड़क के बाहर होकर मोटरसाइकिल पर घूमता है। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
होटल में प्रेमी युगल के बीच यह क्या हुआ? जो युवती का गला काट दिया, जानिए मामला


