Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के रतनपुरा में आयोजित चतुर्थ 108 श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन एवं पूर्णाहुति धूमधाम से संपन्न हुई।
इस अवसर पर हरिबोल रामधुनी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जिसमें कई गाँवों की रामधुनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने राम नाम का जाप किया। इस दौरान ठाकुरजी महाराज की झांकियां सजाई व पूरे गाँव में शोभायात्रा निकाली गईं। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने जगह-जगह इन झांकियों का फूलों से स्वागत किया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।



