Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में साँवरिया सेठ मंदिर का भंडार खोला

देवली में साँवरिया सेठ मंदिर का भंडार खोला


Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड विद्युत निगम कार्यालय परिसर स्थित श्री साँवरिया सेठ मंदिर में शुक्रवार को अमावस पर ठाकुर जी का भंडारा खोला गया।

Oplus_16908288

मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और  श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दानपात्र को खोलकर दान राशि की गणना शुरू की गई। दूसरी बार खुले इस भंडारे की गणना में कुल 8 हजार 676 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सम्पत सुवालका, सचिव केपी सिंह नरूका, सह सचिव पंकज सिंहल, सत्यनारायण सेन, अमित सिंह हाडा एवं मनराज योगी ने भी उपस्थित रहकर गणना कार्य को पूरा करवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d