Desk News 20 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वित्तीय वर्ष 2025-26 में नागरिक सुरक्षा के नए सदस्यों के नामांकनों के लिए आवेदकों की दौड़ आगामी 5 जनवरी से 11 जनवरी तक करवाई जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया ने बताया कि पुरूष आवेदक को 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए 3 मिनट 30 सैकण्ड एवं महिला आवेदक को 800 मीटर की दौड़ पूर्ण करने के लिए 4 मिनट 30 सैकण्ड निर्धारित की गई है। आवेदक सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारियों द्वारा निर्धारित 20 से 22 दिसम्बर तक दौड़ के लिए टोकन प्राप्त करेगें। आवेदक को टोकन के वितरण के दौरान फोटो युक्त एवं मूल दस्तावेज से पहचान करने के बाद टोकन का वितरण किया जाएगा। आवेदक को आधार कार्ड की प्रति व नवीनतम फोटो उपखण्ड कार्यालय में टोकन प्राप्ति के दौरान जमा करवानी होगी।



