Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित ब्राइट एकेडमी सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार से खेलकूद के कुंभ ‘स्पोर्ट्स वीक’ का आगाज हुआ। खेल सप्ताह की शुरुआत संस्था निदेशक सुनीता जैतवाल ने फीता काटकर की।
जिसके बाद पूरा स्कूल परिसर बच्चों के उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान बच्चों ने खेल भावना से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। प्रिंसिपल कमल कुमार ने बताया कि पहले दिन आयोजित कक्षा प्रथम की ‘बुक बैलेंस रेस’ में प्रियांशी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नवाजुद्दीन शेख द्वितीय और शिवाय तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी की ‘बैक रेस’ प्रतियोगिता में नायरा प्रथम, लक्षण मीणा द्वितीय और विवान तृतीय स्थान पर रहे। जबकि टीम वर्क का उदाहरण पेश करते हुए ‘चैन रेस’ प्रतियोगिता में भव्या, लवीशा, नंदिनी और यशस्वी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रिंसिपल ने बताया कि खेलों के प्रति बच्चों में उत्साह बना हुआ है और शनिवार को अगले चरण में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।


