Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपीले चावल बांटकर दिया महासभा का न्योता

पीले चावल बांटकर दिया महासभा का न्योता


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी एक जनवरी को चांदली माताजी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली नरेश मीणा की विशाल आम सभा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं।

शुक्रवार को नरेश मीणा के समर्थक लोकेश धाकड़ और अन्य कार्यकर्ताओं ने डूब क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों व ग्रामीणों को पारंपरिक रूप से पीले चावल बांटकर महासभा में शामिल होने का न्योता दिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में एकजुट होने की अपील की। वही पोस्टर लगाए गए। यह आम सभा चांदली माताजी मंदिर परिसर में एक जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें नरेश मीणा मुख्य वक्ता होंगे। इस दौरान वे किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों और रणनीति को लेकर किसानों को संबोधित करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d