Deoli News 26 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली में चल रहे वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह के पांचवें दिन विभिन्न रोमांचक मुकाबले हुए।
डीन डॉ. आरएस राठौर और निदेशिका नीलू अग्रवाल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस में अपना कौशल दिखाया। बास्केटबॉल (गर्ल्स), टेबल टेनिस (छात्र) और वॉलीबॉल (गर्ल्स) में चतुर्थ वर्ष की टीम विजेता रही, जबकि बैडमिंटन (गर्ल्स) में प्रथम वर्ष ने बाजी मारी। वहीं वॉलीबॉल छात्र वर्ग में द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। खेल प्रभारी ने बताया कि छठे दिन कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्णायकों ने पारदर्शी भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक संयोजक डॉ. नंदिता के अनुसार, आठवें दिन समापन समारोह पर एकल व सामूहिक नृत्य-गायन की प्रस्तुतियाँ होगी।


