Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बूंदी से देवली होते हुए प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवरिया सेठ के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू करने की योजना फिलहाल लंबित हैं। हालांकि निगम द्वारा इसकी घोषणा पूर्व में की जा चुकी है।
लेकिन वर्तमान में राजस्थान रोडवेज निगम को नई बसों की खेप मिलने का इंतजार है। देवली बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने सकारात्मक संकेत देते हुए बताया कि वे इस मार्ग को जल्द सुचारू करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जैसे ही निगम को नई बसें उपलब्ध होंगी, इस यात्रा को तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भी उच्च अधिकारियों को जल्द इस रूट की बस सेवा शुरू करने की जरूरत बताई है। नई सेवा के प्रारंभ होने से सांवरिया सेठ जाने वाले क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुगम और आरामदायक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि बस सेवा घोषणा होने के बाद अभी तक यह यात्रा शुरू नहीं हुई। जिसके लिए यात्री परेशान हो रहे हैं। यह बस सेवा शुरू होने से सांवरिया सेठ जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहद सुविधा होगी।



