Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk18वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन, राजस्थान से प्रतिनिधियों का दल रवाना

18वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन, राजस्थान से प्रतिनिधियों का दल रवाना


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महाराष्ट्र के शिरडी में 23 से 26 जनवरी तक आयोजित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के 18वें सम्मेलन के लिए राजस्थान से 40 प्रतिनिधि रवाना हुए हैं।

शिक्षक संघ शेखावत के तहसील देवली अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा और टोंक जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में यह दल शिरडी के लिए प्रस्थान कर चुका है। सम्मेलन में देशभर के एक हजार प्रतिनिधि पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर मंथन करेंगे। इस चार दिवसीय समागम में निजीकरण के विरोध और नई शिक्षा नीति पर चर्चा के साथ भविष्य के देशव्यापी आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल के जनरल सेक्रेटरी के संबोधन के बीच कर्मचारी एकता को मजबूत कर केंद्र व राज्य सरकारों के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें पुरजोर तरीके से रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d