चार के खिलाफ मामला दर्ज
Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के प्रदीप नगर में पत्नी को लेने गए एक युवक के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज प्रकरण के अनुसार अजमेर जिले के उंदरी (केकड़ी) निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामप्रसाद रेगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व देवली में प्रदीप नगर निवासी चंद्रकांता के साथ हुई थी। मुकेश ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गत 16 जनवरी शाम जब वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुँचा, तो वहां विवाद हो गया औऱ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, ससुराल के बाहर साले दीपू उर्फ सांवरा, सास मानी देवी, पत्नी चंद्रकांता और महेन्द्र बंसीवाल ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि इन लोगों ने मुकेश के साथ गाली-गलौज की और जब उसने विरोध किया, तो लकड़ी व लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में मुकेश का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा और देवली के अस्पताल में अपना इलाज करवाया। देवली पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक दिलीप सिंह को सौंपी गई है।



