Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महावीर बस्ती के लोगों ने गुरुवार को प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक समरसता एवं एकता बनाने का संदेश दिया।
महावीर बस्ती के लोगों द्वारा प्रभातफेरी स्वर्णकार धर्मशाला गौरव पथ से निकालकर ज्योति कॉलोनी की कई गलियों में से राम-राम, सीताराम सीताराम का जाप करते हुए सुबह 6:15 से 7:15 बजे तक निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। अशोक दूबे ने बताया कि 23 जनवरी को भी ज्योति कॉलोनी की कई गलियों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी।



