Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर सोमवार को आस्था और देशभक्ति का एक बेहद खूबसूरत संगम देखने को मिला।शहर की अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान श्रीचारभुजानाथ भी इस खास मौके पर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
ठाकुरजी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन दोगुने उत्साह वाला रहा, उनके आराध्य स्वयं तिरंगे के स्वरूप में सुशोभित थे। पुजारी अनुज ने बताया कि हर इस बार भी गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभु के लिए खास तौर पर राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों केसरिया, सफेद और हरे से सुसज्जित पोशाक तैयार करवाई गई थी। ठाकुरजी के साथ आराध्य देवी ठकुरानी भी तिरंगा ध्वज लिए विराजमान थी। ठाकुरजी के समूचे गर्भगृह को तिरंगा थीम से सजाया गया। भक्तों ने जय श्री कृष्ण के साथ-साथ ‘भारत माता’ के जयकारे भी लगाए।



