Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsहिंदू सम्मेलन : प्रभातफेरी और बाइक रैली निकाली

हिंदू सम्मेलन : प्रभातफेरी और बाइक रैली निकाली

देवली में सोमवार को होगा आयोजन


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन के अवसर पर धार्मिक उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह काल राजा रणछोड़नाथ मंदिर से भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई।

Oplus_16908288

जो यहां मुख्य बाजारों और बस स्टैंड से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। दोपहर में आयोजित भगवा बाइक रैली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें करीब 201 बाइक सवारों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर हिस्सा लिया। यह रैली संकट मोचन हनुमान मंदिर से रवाना होकर टोडा दरवाजा, घाड़ दरवाजा और रणछोड़ नाथ मंदिर होते हुए बस स्टैंड पहुंची। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्तिमय नारों से वातावरण गुंजता रहा। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने कई जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

“देवली में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ सोमवार को

देवली में 2 फरवरी को सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शक्करगढ़ के महामण्डलेश्वर स्वामी जगदीशपुरी महाराज होंगे। महोत्सव की शुरुआत दोपहर 2:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो जैन मंदिर के पास स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर ममता सर्कल पर पूरी होगी।

शाम 4 बजे ममता सर्कल पर ही धर्मसभा होगी, जहाँ स्वामी जगदीशपुरी संबोधित करेंगे। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन को लेकर हिंदू समाज में उत्साह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d