Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessगोयल मोटर्स देवली की दसवीं वर्षगांठ मनाई

गोयल मोटर्स देवली की दसवीं वर्षगांठ मनाई

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित हीरो शोरूम (गोयल मोटर्स) की दसवीं वर्षगांठ रविवार को मनाई गई। वर्षगांठ को लेकर शोरूम की आकर्षक सजावट की गई।

इस मौके शोरूम प्रोपराइटर सुनीता अग्रवाल और जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने संयुक्त रूप से केक काटकर शोरूम की 10 वर्षों की सफल यात्रा की खुशी का इजहार किया। उन्होंने हीरो के ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। जिनके भरोसे व विश्वास की बदौलत शोरूम लगातार प्रगति पथ है। यहां जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने हीरो टू व्हीलर की क्वालिटी बताई। कार्यक्रम के दौरान शोरूम प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। वर्षगांठ को लेकर शोरूम में सजावट भी की गई।

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, विनोद मंगल, नोरत गर्ग, विजय नारायण मंगल, यज्ञेश दाधीच, हितेश शर्मा, महेश शर्मा और देवेंद्र शर्मा सहित हीरो शोरूम के कर्मचारी, ग्राहक और सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d