Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpफसल खराबा, विधायक ने दिए गिरदावरी व मुआवजे के निर्देश

फसल खराबा, विधायक ने दिए गिरदावरी व मुआवजे के निर्देश


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा क्षेत्र में सोमवार को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को हुए नुकसान पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने चिंता जताई है।

विधायक ने जनसुनवाई केंद्र पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने जिला कलक्टर और देवली-उनियारा एसडीएम को फोन पर निर्देश देकर जल्द से जल्द खराबे का व्यापक सर्वे (गिरदावरी) शुरू करने को कहा है, ताकि अन्नदाताओं को समय पर राहत मिल सके। विधायक गुर्जर के अनुसार फसलों के साथ-साथ कई गांवों में तेज अंधड़ से पशुचारा खराब होने, टीनशेड उड़ने और मकान क्षतिग्रस्त होने की भी सूचनाएं मिली हैं, जिनका उचित आकलन करने के लिए प्रशासन को पाबंद किया गया है।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे फसल बीमा कंपनियों से बातचीत कर क्लेम दिलाने का प्रयास कर रहे हैं और राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की कटी हुई फसल और खड़ी फसलों को खासा नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d