Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविस्थापितों का धरना 106वें दिन भी जारी, जवाब न देने पर जताया...

विस्थापितों का धरना 106वें दिन भी जारी, जवाब न देने पर जताया रोष


Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध विस्थापित संघर्ष समिति का धरना उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को 106वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान विस्थापितों के प्रतिनिधि मंडल की उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं पुलिस उपाधीक्षक हेमराज के साथ बातचीत हुई।

समिति की सूचना के अनुसार विस्थापितों ने अधिकारियों को बताया कि सूचना के अधिकार के तहत जल संसाधन विभाग के सचिव, मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता और बीसलपुर परियोजना के विभिन्न अधिकारियों से सूचना मांगी गई थी, लेकिन सभी अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं, जो गलत है। विस्थापितों ने पुनर्वास नीति के तहत आवंटन की तिथि बढ़ाने, बकाया चालान जमा कराने वाले विस्थापितों को आवंटन का अवसर देने और भूमि ट्रांसफर के लिए बनी नई कमेटी को निरस्त कर पुराने अधिकार बहाल रखने की मांग की।

इसके अलावा छूटी हुई संपत्ति का मुआवजा, कुआं, पाइपलाइन और वयस्क पुत्रों को भूखंड आवंटन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उपखंड अधिकारी ने विस्थापितों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को जिला कलक्टर के माध्यम से पुनः सरकार तक भेजा जाएगा। वार्ता में समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सरसडी, यादराम मीणा, प्रहलाद मीणा, रंगलाल मीणा, राजबहादुर सिंह, डॉ. प्रहलाद मीणा, एडवोकेट बाबूलाल मीणा, मनोज मीणा और हरलाल मीणा सहित कई विस्थापितों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d