Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपुलिस ने दी महिला अपराध एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी

पुलिस ने दी महिला अपराध एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी

“अवेयरनेस”


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डीएसपी देवली हेमराज चौधरी के निर्देशन में मंगलवार को राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक (इंग्लिश मीडियम) विद्यालय देवली में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डीएसपी हेमराज द्वारा विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट, महिला एवं बाल अपराध, साइबर क्राइम और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान राजकोप सिटीजन ऐप की उपयोगिता समझाते हुए इसे सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। हेड कांस्टेबल रजिया बानो और महिला कांस्टेबल गायत्री ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए सेल्फ डिफेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को जागरूक रहने और किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d