Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचातुर्मास में प्रतिदिन हो रही है प्रार्थना, प्रवचन, धर्म चर्चा

चातुर्मास में प्रतिदिन हो रही है प्रार्थना, प्रवचन, धर्म चर्चा


Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चातुर्मास के पुण्य अवसर पर श्वेतांबर (ओसवाल) जैन समाज के संतों के सान्निध्य में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

योगेश श्रीमाल ने बताया कि वर्धमान स्थानकवासी (ओसवाल) जैन समाज की ओर से ही प्रतिदिन सुबह 6:20 बजे से 7 बजे तक प्रार्थना, सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक प्रवचन, दोपहर डेढ़ बजे धर्म चर्चा तथा शाम 7 बजे से प्रतिक्रमण आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर संतों के प्रवचनों का श्रवण कर रहे हैं तथा धर्म चर्चा और प्रतिक्रमण में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यहां हुक्म संघ के नवे पटधर आचार्य रामलाल महाराज एवं वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि महाराज की शिष्या साध्वी लघिमा, साध्वी निष्ठा, साध्वी वरदा का श्रद्धालुओं को धार्मिक मार्गदर्शन एवं प्रवचन सुनने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here