Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसफाई का अभाव, कीचड़ व गंदगी से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

सफाई का अभाव, कीचड़ व गंदगी से गुजरने को मजबूर ग्रामीण


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सतवाडा में बनास नदी की ओर जाने वाले मार्ग की नालियां उचित सफाई व्यवस्था के अभाव में पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है।

इसमें कीचड़ का जमाव हो चुका है। ग्रामीण रवि पालीवाल, महावीर बैरवा ने बताया कि इस रास्ते पर सीसी रोड के दोनों ओर की नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने व मलबे का उचित निस्तारण नहीं होने से पूरा मोहल्ला कीचड़ व दुर्गंध में जीवन व्यापन करने को मजबूर है। रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है व मौसमी बीमारियों का भय बना रहता है। ग्रामवासियों की मांग है कि उक्त मोहल्ले से गुजरने वाले सीसी रोड के दोनों और बनी हुई नालियों को समय-समय पर साफ करवाया जाए औऱ मलबे को भी हटवाया जाए। जिससे लोगों को कीचड़ व दुर्गंध से राहत मिले एवं आवागमन सुगम हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here