Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त शाम 4 बजे नगरपालिक सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।
उपखंड अधिकारी कार्यालय की सूचना के मुताबिक बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा मीडियाकर्मियों को बैठक में बुलाया गया है। बैठक में समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा होगी।


