Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विवेकानंद कॉलोनी में घनी आबादी वाले क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि बिना किसी स्थानीय लोगों की सहमति के उक्त कॉलोनी के सामने टावर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे टावर से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन, जनरेटर के शोर और गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों व बीमारों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने मामले को देखते हुए तुरंत मौका स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।



