Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचेहल्लुम पर मन्नत का ताजिया निकालने की अनुमति दिलाएं, मुस्लिम समाज ने...

चेहल्लुम पर मन्नत का ताजिया निकालने की अनुमति दिलाएं, मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन


Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चेहल्लुम (40 वें) के अवसर पर मन्नत का ताजिया निकालने की अनुमति देने की मांग को लेकर मंगलवार को देवली मुस्लिम समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीओ रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा है।

इससे पहले बड़ी संख्या में समाज के लोग मुख्य बाजार से जुलूस के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में बताया गया कि देवली में मुस्लिम समाज और अन्य समाज के लोग वर्षों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक सौहार्द के साथ रहते आए हैं तथा कभी भी सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित नहीं हुआ। समाज के लोगों का कहना है कि वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनते हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि स्थानीय निवासी पवन कुमार की धार्मिक मन्नत पूर्ण होने पर मुस्लिम समाज की सर्वसम्मति से चेहल्लुम के अवसर पर ताजिया शरीफ का जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। समाज ने इसे अनुचित व बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर जुलूस की स्वीकृति देने की मांग की है।

समाज के मोहम्मद इदरीश और शानू अब्बासी ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी देवली में कुछ वर्षों पहले यह जुलूस निकाला गया था। पनवाड़ में भी यह जुलूस हमेशा निकलता है। ज्ञापन में प्रस्तावित जुलूस का समय और मार्ग भी प्रशासन को ज्ञापन में दिया गया। मौके पर देवली थाना प्रभारी ने समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे समाज के गणमान्य लोगों के साथ देवली डीएसपी कार्यालय में अपना पक्ष रखें, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

इस दौरान असलम पठान सदर, अख्तर हुसैन पठान, सूफी अयूब, अब्दुल खालिक, सिराजुद्दीन, अब्दुल शम्मी, शानू अब्बासी, अमन रंगरेज, आबिद हुसैन और मोहम्मद इदरीश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। इससे पहले सोमवार को कौमी एकता मंच की ओर से भी यह मांग रखी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here