Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, कलश यात्रा आयोजित

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, कलश यात्रा आयोजित


Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर के अमरवासी में शनिवार को बारह गांवों की आराध्य समरा माता (शाकंभरी माता) मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में बरदपुरा, अमरवासी, गाडोली, कालाभाटा और पोलिया सहित बारह गांवों की करीब 399 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। अमरवासी स्थित समरा माता के झोपड़ा से शुरू हुई यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से ढोल-बाजों के साथ निकाली गई। महोत्सव की शुरुआत पं कैलाश शर्मा और राजकुमार शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। पहले दिन यज्ञशाला का पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद पांच दिवसीय हवन-यज्ञ की कड़ियाँ जुड़ेंगी। इस अनुष्ठान में बारह गांवों के श्रद्धालु जोड़े के रूप में आहुतियां देंगे।

आयोजन का समापन आगामी एक मई को मंदिर शिखर पर कलश स्थापना और विशाल महाप्रसादी के साथ होगा। इस दौरान केसर लाल जाट, रामलाल माली, खेमराज मीणा, पप्पू लाल, महावीर, गिरधर सिंह, महेश, सूर्य प्रकाश और कालूराम मीणा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Crime News : अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे तीन जनों की जेब कटी, 10 हजार पार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d