Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपिकअप की टक्कर से वेन पलटी, बुजुर्ग महिला और बच्ची घायल

पिकअप की टक्कर से वेन पलटी, बुजुर्ग महिला और बच्ची घायल


Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र की पुनर्वास कॉलोनी के पास रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने वेन को टक्कर मार दी। जिससे वेन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि कार को नुकसान पहुंचा है, जबकि आरोपी पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा के अनुसार अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d