Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में गो-सम्मान के लिए उमड़ा जनसैलाब

देवली में गो-सम्मान के लिए उमड़ा जनसैलाब

केंद्रीय कानून और गोपालन मंत्रालय समेत मांग


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सकल हिन्दू समाज की ओर से “गो-सम्मान आह्वान अभियान” के तहत सोमवार को देवली में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली के माध्यम से हिन्दू समाज ने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

रैली का शुभारंभ बगीची के बालाजी मंदिर से हुआ। यहाँ से शुरू हुई रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें शामिल हजारों लोगों के हाथों में “गोवंश बचाओ” के नारों वाली तख्तियां थीं। सांवरिया गौशाला के अध्यक्ष लोकेश ग्वाला और विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि सर्व समाज के इस अभियान का उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नगर भ्रमण के बाद रैली उपखण्ड कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पूरे देश में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गोपालन मंत्रालय की स्थापना करने और गोवंश की सेवा व सुरक्षा के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई।

इस दौरान समर्थन के रूप में करीब 5 हजार हस्ताक्षर युक्त पत्र भी प्रशासन को सौंपे गए। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन एक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश की लगभग 5 हजार तहसीलों और 750 जिलों में एक साथ ज्ञापन सौंपकर सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया जा रहा है। देवली में आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय समाज और विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d