Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक संतोष शर्मा और शिक्षाविद् सत्यनारायण तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने बताया कि यह शिविर छात्रों की प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। उप प्रधानाचार्य सीमा शेर के अनुसार राजस्थान शिक्षा परिषद के आदेशानुसार यह शिविर कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आगामी 15 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक चलेगा। शिविर प्रभारी अशोक शर्मा और योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि इसमें बच्चों को डिजिटल साक्षरता, योग, खेलकूद, संगीत, नृत्य, मिट्टी के बर्तन बनाना, मेहंदी और पेंटिंग जैसी कई रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।



