Thursday, May 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनौतपा का कहर: देवली में 46°C पहुंचा पारा, लू और उमस से...

नौतपा का कहर: देवली में 46°C पहुंचा पारा, लू और उमस से जनजीवन बेहाल

भट्टी बना देवली शहर, भीषण गर्मी से बाजार सूने


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नौतपा की तपिश के चलते गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जबकि कई इलाकों में यह 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

भट्टी जैसी तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण शहर के प्रमुख बाजार, गलियां और मुख्य चौराहे दोपहर के समय पूरी तरह सुनसान नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग दोपहिया वाहनों पर निकलते समय अपने चेहरे को दुपट्टे या कपड़े से पूरी तरह ढंककर चल रहे हैं। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं और हर थोड़ी देर में पानी पीने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी के कारण शरीर से लगातार पसीना बह रहा है। गर्मी का आलम यह है कि मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा है और कई बार तो सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह थम सी जाती है। तेज गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियां उबलने लगी हैं।

जिससे नलों में खौलता हुआ पानी आ रहा है। राहत पाने के लिए लोग रात्रि के समय स्नान कर शरीर की तपिश कम करने को मजबूर हैं। तेज गर्मी का असर लोगों के खान-पान पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शरीर में पानी की कमी पूरा करने के लिए लोग खरबूजा, तरबूज, आमरस , ककड़ी, खीरा और सलाद का सेवन अधिक कर रहे हैं। शहर के व्यस्त रहने वाले स्थान जैसे पेट्रोल पंप चौराहा, जयपुर चुंगी नाका, जहाजपुर चुंगी नाका, सदर बाजार, चर्च रोड और गौरव पथ समेत प्रमुख मार्ग दोपहर के समय वीरान पड़े रहे। शाम 5 बजे बाद ही लोग बाहर निकलने लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d