Sunday, May 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमाज की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदों पर मनोनयन

समाज की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदों पर मनोनयन


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली स्थित बोयड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली ने की।

जिला संरक्षक प्रहलाद तलाईच ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिला कार्यकारिणी के विस्तार में रामराज तलाईच (देवली क्षेत्र), गोपाल तलाईच (दूनी क्षेत्र) एवं प्रहलाद असावरा (मालपुरा क्षेत्र) को जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी तरह सुरेश अजमेरा (देवली) एवं उदालाल (दूनी) को जिला महामंत्री, प्रेमचंद (देवली) को संगठन मंत्री, भैरूलाल मुगानिया को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम रिछिया को सह प्रभारी, बाबूलाल अजमेरा को कोषाध्यक्ष, राजेश मुगानिया को सचिव, हरिशंकर मांगाया को सह सचिव तथा रामदास असावरा एवं कैलाश बढ़ेरा को सलाहकार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। तहसील स्तर पर शिवराज तलाईच (देवली गांव) को देवली तहसील अध्यक्ष, ओमप्रकाश सैनी को दूनी तहसील अध्यक्ष, हंसराज खरेटिया को मालपुरा तहसील अध्यक्ष, सोजीलाल बढ़ेरा को टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष तथा छगनलाल रातलिया को दूनी तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जबकि शेष तहसील कार्यकारिणी के गठन का निर्णय आगामी बैठक में किया जाएगा। बैठक में प्रथम तहसील स्तरीय सम्मान समारोह 30 जून से पहले दूनी तहसील में करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज हित से जुड़े जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, सामूहिक विवाह सम्मेलन, लाइब्रेरी संचालन, शिक्षा प्रोत्साहन तथा सामाजिक उत्थान जैसे विषय प्रमुख रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d