Dooni News 9 जून (चेतन वर्मा) दूनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त बिना नंबरी स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।
दूनी निवासी परिवादी नरेंद्र उर्फ विराट सुवालका पुत्र छीतर लाल सुवालका ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 3 जून को वह अपने दोस्त राजू मीणा व विष्णु चौधरी के साथ ब्रेजा कार से देवली से दूनी लौट रहे थे। आरोप है कि संथली चौराहे पर रुकने के दौरान एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को जानबूझकर जोरदार टक्कर मारी, जिससे नरेंद्र के पैर पर गाड़ी का टायर चढ़ गया। इसके बाद कार से रामदयाल गुर्जर निवासी नयागांव गोठड़ा, पुष्कर गुर्जर पुत्र रामकिशन गुर्जर निवासी दूनी, शंकर सोरंग निवासी सोरंग एवं तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति उतरे।
उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसे लेकर टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा व डीएसपी देवली हेमराज के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह तंवर की टीम ने अनुसंधान किया। पुलिस ने गत 6 जून को हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी सियाराम मीणा पुत्र पोलूराम मीणा निवासी कुरेड़ी, थाना पीपलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी, एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थानाधिकारी रतन सिंह तंवर ने बताया कि जबकि शेष नामजद आरोपियों रामदयाल गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, शंकर सोरंग तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई में एएसआई रामबाबू, हैड कांस्टेबल नवीन कुमार और कांस्टेबल बजरंग लाल की अहम भूमिका रही।



