Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के पनवाड़ निवासी चेतन कुमार माली पुत्र लालचंद माली ने मंगलवार को पुलिस में स्वयं के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि वे मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। गत 8 जून की शाम करीब 7:30 बजे जब वे पनवाड़ मोड़ पर पहुंचे, तो मुकेश पुत्र भंवरलाल माली निवासी दूनी और 5-6 अन्य व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों के पास चाकू और लाठी-डंडे थे, जिनसे उन्होंने बुरी तरह मारपीट की और उनके सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। मारपीट के बाद आरोपी पीड़ित की जेब से 10 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।



