Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित सिद्धार्थ मैरिज गार्डन मे आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन कथावाचक राजाराम रामस्नेही ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार, जन्मोत्सव एवं बाल लीलाओं का वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि जब भी पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार धारण करते हैं। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु आनंदित हो उठे तथा पूरा पांडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। कथावाचक में श्रीकृष्ण की माखन चोरी, पूतना वध, कालिय नाग दमन तथा गोप-गोपियों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की प्रत्येक लीला में मानव जीवन के लिए गहन आध्यात्मिक संदेश छिपा हुआ है।
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण क़ी झांकी सजाई गईं। मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।


