Saturday, June 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के दिशा-निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक देवली हेमराज के मार्गदर्शन में देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है।

थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों ने यह कार्रवाई की है। मामले के अनुसार गत 12 जून को पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से गश्त और निगरानी शुरू की। इस दौरान पुलिस को विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बजरी ले जाते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले, जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d