Saturday, June 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रतिभा सम्मान समारोह 28 को, जिलेभर की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह 28 को, जिलेभर की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक द्वारा आगामी 28 जून सुबह 11 बजे दूनी स्थित ओम पैराडाइज में विशाल पंचम सर्व माली प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान के संरक्षक प्रहलाद तलाईच एवं जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद माली की अध्यक्षता में आयोजित निर्णायक समिति की बैठक में कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करना है। संस्थान के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि इस वर्ष समारोह के दायरे को विस्तृत करते हुए टोंक जिले के साथ पनवाड़ और उनियारा समिति क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों के तहत मंच, भोजन, अतिथि सत्कार और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय की गई।

संस्थान ने पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी को समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों और युवाओं का सम्मान समाज के भविष्य की नींव है। शिक्षा और संगठन के माध्यम से ही समाज की प्रगति संभव है। इस दौरान दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d