Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड क्षेत्र में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गत 22 मई से 12 जून तक 68 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष शिविरों का आयोजन हुआ।
ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने बताया कि ब्लॉक के 70 अत्यधिक जोखिम वाले गांवो में टीम द्वारा विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों के माध्यम से 12 हजार 511 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 6597 पुरुष व 5914 महिलाएं शामिल है। शिविर में आए लोगों की स्क्रीनिंग कर मौके पर ही अति आधुनिक हैंड हैंडल एक्स-रे मशीन से 3 हजार 178 लोगों के मौके पर एक्स रे किए गए।
सर्वाधिक 256 एक्स रे आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवली गांव पर किया। इस दौरान 94 लोगों को नाट जांच के लिए उच्च संस्थानों पर रेफर किए गए। शिविरों के अंतर्गत निक्षय मित्र बनाए गए। निक्षय मित्रों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 162 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरण किए गए। पोषण किट का उद्देश्य बेहतर इलाज के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके।



