Saturday, June 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत का स्वागत किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत का स्वागत किया


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर अजमेर-कोटा बाईपास स्थित शिवशक्ति होटल पर शनिवार को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्वागत किया गया।

दरअसल मंत्री गहलोत कोटडी में महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी भी शामिल हुए। इसी बीच मंत्री गहलोत के कार्यक्रम में जाने के दौरान यहां बाईपास पर माली समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री के साथ माली सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी भी उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, खेमराज माली, भैरूलाल माली, शंकर लाल सैनी, प्रेमचंद, राजेश जैन, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, परमेश्वर सोयल, सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d