Monday, June 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधायक ने किया शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई कर पात्रों को बांटे लाभ

विधायक ने किया शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई कर पात्रों को बांटे लाभ


Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी निवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नगरपालिका देवली में आयोजित ‘शहरी सेवा शिविर-2026’ का सोमवार को देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने निरीक्षण किया।

शिविर के दौरान विधायक ने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया। वही विधायक ने राज्य सरकार की जनहितकारी भावना लोगों के सामने व्यक्त की। अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने 8 पट्टों का वितरण किया। वहीं 5 नामांतरण जारी किए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 लाभार्थियों को आवास निर्माण की तृतीय किश्त और पीएम स्वनिधि योजना के तहत 3 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौपे। यहां विधायक ने जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने स्थानांतरण संबंधी प्रार्थना पत्र भी विधायक को सौंपे। इस दौरान निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचन्द जैन, उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार, अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर सहित आमजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d