Thursday, July 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसेवा पखवाड़े में हरियाली का संदेश, 1100 पौधे लगाए

सेवा पखवाड़े में हरियाली का संदेश, 1100 पौधे लगाए


Jahazpur News 9 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा के आगामी 15 जुलाई को होने वाले जन्मदिन को लेकर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत रावतखेड़ा में वृहद पौधारोपण किया।

जिसमें 1100 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक गोपीचंद मीणा ने स्वयं पौधारोपण कर की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के बजाय समाज और प्रकृति के हित में सेवा कार्य के रूप में मनाना अधिक सार्थक है। उन्होंने जोर दिया कि पौधारोपण की सफलता तभी है, जब प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसका संरक्षण हो। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रावतखेड़ा के अलावा मेडिया, सरसिया और भरणी कलां ग्राम पंचायतों में भी यह अभियान निरंतर जारी है।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना और जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here