सेवा पखवाड़े में विहिप-बजरंग दल ने रोपे 70 पौधे
Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान गणेश रोड स्थित मोक्षधाम, बोरडा गणेशजी और सांवरिया सेठ गौशाला में 70 पौधे रोपे गए।
कार्यकर्ता कमल मेहता ने बताया कि इस अभियान में 10 गुलमोहर, 20 अमरूद, 20 जामुन, 10 आंवला और 10 मीठे नीम के पौधों का वितरण और रोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया और अन्य लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रखंड संयोजक राजू सरकार, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष अशोक मंडल, नगर संयोजक गोविंद राव, सोनू सेन, विनोद लुहार, कपिल जांगिड़, द्वारका शर्मा, नंदकिशोर कोली, खेमचंद कोली, देवा कीर, भूपेश, कमल मेहता, रोहित तेजी और शुभम पाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


