Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड सांगानेर के तत्वावधान में जनवरी में आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को पार्श्वनाथ जैन पाठशाला में पुरस्कार वितरण व पाठशाला निरीक्षण कार्यक्रम हुआ।
सांगानेर से आए प्रभारी शास्त्री प्रदीप ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक सौपे। समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रमण संस्कृति बाल संस्कार के प्रथम भाग में आसवी जैन ने प्रथम व मनय जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय भाग में जिनिशा जैन प्रथम व कल्प जैन द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार सिद्धान्त प्रवेशिका के प्रथम भाग के खण्ड ‘अ’ में वंश जैन प्रथम व नविशा जैन द्वितीय तथा खण्ड ‘ब’ में भाविन जैन प्रथम व दिव्यांश जैन द्वितीय रहे। इसके साथ ही द्वितीय भाग के खण्ड ‘अ’ में आस्तिक जैन ने प्रथम और रचित जैन ने द्वितीय स्थान पाया।
पुरस्कार वितरण के दौरान पटेल नगर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पारस बड़जात्या, महिला अध्यक्ष मैना बाकलीवाल, पाठशाला की संचालिका लता गंगवाल, चित्रा शाह, ममता जैन, टीना बाकलीवाल और ज्योति जैन आदि उपस्थित थे। यहां प्रभारी ने पाठशाला की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।


