Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में पुलिस निरीक्षक प्रीति रत्नू ने रविवार को पहली महिला थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने नशे की रोकथाम, अवैध खनन पर रोक और महिला सुरक्षा को अपने कार्यों में प्रमुख स्थान देने की बात कही। इससे पूर्व स्वागत के लिए अम्बेडकर विचार मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डीएसपी कार्यालय पहुँचे। मंच के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, त्रिलोक बैरवा, सुरेंद्र बैरवा, महेंद्र बैरवा, दिलखुश टाटावत, प्रेमलाल, रजनीश, रामसिंह सहित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त थाना प्रभारी का स्वागत किया। इस दौरान देवली डीएसपी हेमराज मुंड भी मौजूद थे।



